Rajasthan Lab Assistant Result 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के विज्ञान और भूगोल दोनों विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम के साथ गैर-अनुसूचित एवं अनुसूचित क्षेत्र की श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी की गई है लैब असिस्टेंट परीक्षा की फाइनल आंसर की 18 अगस्त 2026 को जारी कर दी है।
दोनों आधिकारिक परिणामों के अनुसार भूगोल के 136 और विज्ञान के 1179 पदों के लिए परिणाम जारी हुआ है। दोनों विषयों के पदों को जोड़ने पर कुल 1315 पद होते हैं। विज्ञापित पदों के लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ही ऑनलाइन Scrutiny Form पूरा करना होगा। दोनों परिणाम PDF में आवश्यक दस्तावेजों की अलग सूची नहीं दी गई है। दस्तावेजों के संबंध में बोर्ड द्वारा जारी आगामी निर्देश ही मान्य होंगे।
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 Important Links
Government Teacher और डिजिटल कंटेंट एक्सपर्ट। पिछले कई वर्षों से शिक्षा जगत, सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक व सत्यापित जानकारी लाखों युवाओं तक पहुँचाने में कार्यरत हैं।