Rajasthan BSTC Counselling 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (महत्वपूर्ण शेड्यूल)

Published on: June 11, 2026
Rajasthan BSTC Counselling 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Rajasthan BSTC Counselling 2026 :अभ्यर्थी नीचे दी गई समय सारणी के अनुसार अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया समय पर पूरी करें:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rajasthan BSTC Counselling 2026 : प्रथम चरण (First Round)

  • आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window): 11 जून 2026 से 16 जून 2026 (शुल्क ₹200/-)
  • काउंसलिंग पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस फिलिंग: 11 जून 2026 से 16 जून 2026 (शुल्क ₹3000/-)
  • प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची (1st List): 20 जून 2026 (शनिवार)
  • अलॉटमेंट के बाद शेष शुल्क (₹13,555/-) जमा कराना: 20 जून 2026 से 27 जून 2026
  • आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना: 20 जून 2026 से 29 जून 2026
  • कॉलेज द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन: 20 जून 2026 से 29 जून 2026
  • प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना: 20 जून 2026 से 29 जून 2026
  • नियमित कक्षाओं का आरंभ: 01 जुलाई 2026 (बुधवार)

Rajasthan BSTC Counselling 2026 अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement)

  • अपवर्ड मूवमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन: 03 जुलाई 2026 से 04 जुलाई 2026
  • अपवर्ड मूवमेंट परिणाम/अलॉटमेंट घोषणा: 07 जुलाई 2026
  • अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए संस्थान में रिपोर्टिंग: 07 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026

Rajasthan BSTC Counselling 2026 द्वितीय चरण (Second Round)

  • द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची (2nd List): 13 जुलाई 2026
  • शुल्क भुगतान (₹13,555/-) की तिथि: 14 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026
  • कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग व दस्तावेज सत्यापन: 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026

Rajasthan BSTC Counselling 2026 तृतीय चरण (Third Round)

  • तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची (3rd List): 22 जुलाई 2026
  • शुल्क भुगतान (₹13,555/-) की तिथि: 22 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026
  • कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग व दस्तावेज सत्यापन: 22 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026

काउंसलिंग फीस और रिफंड के नियम (Counselling Fee Details)

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹3,000/- (यह राशि बाद में आपके कोर्स फीस में एडजस्ट कर दी जाएगी) ।
  • आवेदन संशोधन शुल्क: ₹200/- (यदि आप फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं) ।
  • कॉलेज आवंटन के बाद की फीस: ₹13,555/- (ऑनलाइन माध्यम से देय) ।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 रिफंड पॉलिसी (Refund Policy)

प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के 45 कार्यदिवसों के भीतर असफल अभ्यर्थियों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा:

  1. कॉलेज अलॉट नहीं होने पर: ₹3,000 में से ₹100 काटकर ₹2,900/- वापस मिलेंगे ।
  2. कॉलेज अलॉट होने के बाद रिपोर्टिंग न करने पर: ₹500 काटकर ₹2,500/- वापस मिलेंगे ।

नोट: रजिस्ट्रेशन के समय अपना बैंक खाता विवरण (नाम, खाता संख्या, IFSC कोड) बेहद सावधानी से भरें, क्योंकि रिफंड केवल अभ्यर्थी के खाते में ही आएगा ।

आवश्यक दिशा-निर्देश (Important Guidelines for Candidates)

  • संशोधन की सीमा: काउंसलिंग से पहले आप अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं, लेकिन नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा ।
  • योग्यता अंक (Eligibility Marks): सामान्य वर्ग (GEN) के लिए बारहवीं/अर्हता परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और महिला/EWS/SC/ST/OBC/MBC/PH/विधवा/परित्यक्ता के लिए न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य है ।
  • ज्यादा से ज्यादा कॉलेज चुनें: अभ्यर्थी अपने प्रवेश को सुरक्षित करने के लिए अधिकतम विकल्पों (Choices) का चयन करें । आप चाहें तो सभी उपलब्ध कॉलेजों का भी चयन कर सकते हैं, विकल्पों की कोई सीमा नहीं है ।
  • चॉइस लॉक करने में जल्दबाजी न करें: कॉलेज चॉइस एक बार लॉक होने के बाद दोबारा बदली नहीं जा सकेगी । यदि आप लॉक नहीं करते हैं, तो अंतिम तिथि के बाद चॉइस स्वतः (Auto-lock) हो जाएगी ।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

  • आधिकारिक वेबसाइट: predeledraj2026.com
  • हेल्पलाइन नंबर: 6375584979
  • ईमेल आईडी: predeled2026@vmou.ac.in
Best Books & Strategy
Dinesh Bishnoi

Dinesh Bishnoi

💼 Govt. Teacher 🎯 1000+ Guided
Follow On Instagram - Click Here
Best Books & Strategy For Your Exam Preparation

Related Post