Rajasthan RTE Free Admission 2026-27: Registration, Lottery & New Rules Complete Guide

Published on: February 24, 2026
Rajasthan RTE Free Admission
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Rajasthan RTE Free Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर फ्री दाखिले की पूरी प्रक्रिया और नए टाइम-फ्रेम की जानकारी यहाँ देखें।

राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में Right to Education (RTE) के तहत सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) का आधिकारिक बिगुल बज चुका है। इस साल शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए बहुत ही कम समय दिया है, इसलिए अभिभावकों को बिना देरी किए अपने बच्चों का फॉर्म भरना होगा। मैंने इस पोस्ट में उन सभी बारीकियों को शामिल किया है जो आपके बच्चे का चयन पक्का करने में मदद करेंगी।

Rajasthan RTE Free Admission 2026 : Quick Summary

इवेंट (Event)महत्वपूर्ण तिथियां (Dates)
आवेदन प्रारंभ तिथि20 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि04 मार्च 2026
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा वरीयता क्रम06 मार्च 2026
अभिभावकों द्वारा च्वाइस फिलिंग में बदलाव06 मार्च से 11 मार्च 2026
प्रथम चरण स्कूल आवंटन (Lottery Result)13 मार्च 2026 (संभावित)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)21 मार्च 2026 तक

Rajasthan RTE Free Admission (पात्रता नियम)

राजस्थान में निशुल्क शिक्षा का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलता है जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:

1. आयु सीमा (Age Limit) – सबसे महत्वपूर्ण

इस साल आयु की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जा रही है:

  • Pre-Primary 3+ (Nursery): 3 वर्ष से 4 वर्ष के बीच।
  • Pre-Primary 4+ (LKG): 4 वर्ष से 5 वर्ष के बीच।
  • Pre-Primary 5+ (UKG): 5 वर्ष से 6 वर्ष के बीच।
  • Class 1 (कक्षा 1): 6 वर्ष से 7 वर्ष के बीच।
  • Rajasthan RTE Free Admission

2. आय और श्रेणी (Income & Category)

  • दुर्बल वर्ग: परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • असुविधाग्रस्त समूह: SC, ST, अनाथ, कैंसर/HIV पीड़ित, या BPL कार्ड धारक परिवार।

Required Documents List For Rajasthan RTE Free Admission(दस्तावेज चेकलिस्ट)

Rajasthan RTE Free Admission

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र: (नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारा जारी)।
  2. निवास प्रमाण पत्र: (मूल निवास/राशन कार्ड/आधार कार्ड)।
  3. आय प्रमाण पत्र: (अभिभावक का ₹2.50 लाख से कम आय का सर्टिफिकेट)।
  4. जाति प्रमाण पत्र: (SC/ST/OBC (NCL) के लिए)।
  5. फोटो: बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
  6. विशेष प्रमाण पत्र: (विकलांगता/अनाथ/कैंसर पीड़ित होने की स्थिति में)।

Rajasthan RTE Free Admission

Rajasthan RTE 2026-27: आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

1
Visit Portal:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।

2
Student Registration:

होमपेज पर “छात्र ऑनलाइन आवेदन” सेक्शन पर क्लिक करें। अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP से नंबर को वेरीफाई करें।

3
Profile Entry:

बच्चे का नाम, आधार कार्ड नंबर, जेंडर और जन्म तिथि सावधानीपूर्वक भरें। ध्यान रहे कि जानकारी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से मैच होनी चाहिए।

4
School Selection:

अपने निवास क्षेत्र (वार्ड या ग्राम पंचायत) के अधिकतम 5 स्कूलों का चयन करें। (विशेष ध्यान दें: प्राथमिकता उसी स्कूल को दें जहाँ आप एडमिशन की सबसे ज्यादा इच्छा रखते हैं)।

5
Upload Documents:

जरूरी दस्तावेजों (Birth Certificate, Income Proof, etc.) को स्कैन करें और निर्धारित साइज के अनुसार JPG या PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।

6
Final Lock:

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को ‘Final Lock’ करना न भूलें। यदि आप लॉक नहीं करते हैं, तो आपका नाम लॉटरी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

RTE Online Form: Click Here

🔗 Rajasthan RTE Admission 2026: Important Links

Description of Link Direct Action Link
RTE Rajasthan Online Application Form 2026-27 Click Here
Check Your Area School List (Ward/Panchayat) Click Here
Official RTE Notification PDF Download Click Here
Download RTE Income Certificate Format Click Here
Join Our WhatsApp Channel for Lottery Updates Click Here
Dinesh Kumar

Dinesh Kumar

Govt Teacher & SEO Expert

नमस्ते! मैं Dinesh , Govttime.com का फाउंडर। एक सरकारी शिक्षक होने के नाते, मेरा लक्ष्य आपको सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की 100% सटीक जानकारी सबसे पहले देना है।

📲 Join WhatsApp
📍 Jaipur, RJ

Leave a Comment