Rajasthan Forester Syllabus 2026: राजस्थान वनपाल का Syllabus और Exam Pattern जारी

Published on: March 13, 2026
Rajasthan Forester Syllabus
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Rajasthan Forester Syllabus 2026 की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Rajasthan Forester (Vanpal) भर्ती परीक्षा का आधिकारिक Syllabus और Exam Pattern जारी कर दिया है। यदि आप भी राजस्थान वन विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह विस्तृत गाइड आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Rajasthan Forester Syllabus 2026 के अनुसार, परीक्षा में मुख्य रूप से राजस्थान का सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित और समसामयिक विषयों (Current Affairs) पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहाँ हम परीक्षा की बारीकियों और तैयारी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Rajasthan Forester Syllabus 2026

राजस्थान वनपाल परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगा। परीक्षा की संरचना को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

Subject (विषय)Total QuestionsTotal MarksDuration
General Knowledge & Social Studies50502 Hours
Everyday Science (दैनिक विज्ञान)2020120 Minutes
Mathematics (गणित)1515
Current Affairs (समसामयिक मामले)1515
Total1001002 Hours

RSSB Rajasthan Forester Syllabus 2026 (Topic Wise In Hindi)

General Knowledge And Social Studies (सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन):-

  • (क) राजस्थान का इतिहास
    • प्रमुख सभ्यताएँ एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
    • प्रमुख राजवंश एवं प्रमुख शासक तथा उनके योगदान
    • 1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
    • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • (ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति
    • स्थापत्य एवं चित्रकला
    • लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय
    • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं उनके देवी-देवता
    • सामाजिक जीवन – वेशभूषा, आभूषण, मेले एवं त्योहार, रीति-रिवाज
    • भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य
    • कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व
  • (ग) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (विशेषकर राजस्थान के संदर्भ में)
    • भारतीय संविधान की प्रकृति
    • संविधान की प्रस्तावना (उद्देश्य)
    • मौलिक अधिकार
    • राज्य के नीति निर्देशक तत्व
    • मौलिक कर्तव्य
    • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
      • मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय
      • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग
      • राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग
      • राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली
    • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज
  • (घ) राजस्थान का भूगोल
    • स्थान, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन
    • वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण
    • जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
    • खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन
    • पर्यटन स्थल एवं स्मारक
    • जनसंख्या – आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता
    • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
  • (ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था
    • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
    • राजस्थान की अर्थव्यवस्था – विशेषताएँ और समस्याएँ
    • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
    • हरितशील उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल
    • राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ एवं अधिनियम
    • विकास संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाएँ
    • पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका

Everyday Science (दैनिक विज्ञान):-

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
  • प्रकाश के नियम
  • आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
  • मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
  • पोषण एवं संतुलित आहार
  • प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
  • पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान

Maths (गणित):-

  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF)
  • औसत
  • लाभ–हानि, प्रतिशत
  • साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात–समानुपात
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
  • क्षेत्रफल एवं आयतन
  • आँकड़ों का चित्र द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)

National and Rajasthan State Current Affairs (राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले):-

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकीय, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएँ
  • प्रमुख मुद्दे
  • प्रमुख कार्यक्रम एवं नीतियाँ

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज) : Rajasthan Forester Syllabus

  • 12वीं की मार्कशीट
  • शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का पासवर्ड साइज फोटो और सिग्नेचर
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य कोई दस्तावेज जो पात्र हो

RSSB Forester Physical Standard (शारीरिक मापदण्ड)

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए– Rajasthan Forester Syllabus

अभ्यर्थीन्यूनतम ऊँचाई (सेमी.)सीने का घेरा (सेमी.) – सामान्यसीने का घेरा (सेमी.) – फुलाव
पुरुष1638405
महिला150

अनुसूचित जनजाति (ST)/ विशेष जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए– (जैसे – सहरिया, भील, मीणा, गरासिया, डामोर, कंजर, नट, रेबारी आदि)

अभ्यर्थीन्यूनतम ऊँचाई (सेमी.)
पुरुष152
महिला145

Forester Exam Physical Efficiency Test – PET : Rajasthan Forester Syllabus

अभ्यर्थी वर्गदूरीसमय सीमापरीक्षा का प्रकार
पुरुष25 किलोमीटर4 घंटेपैदल चाल
महिला16 किलोमीटर4 घंटेपैदल चाल

Forester Selection Process (चयन प्रक्रिया) : Rajasthan Forester Syllabus

Rajasthan Forester Syllabus राजस्थान फॉरेस्टर भारती 2026 हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की चयन प्रक्रिया कुछ प्रकार रखी गई है, जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी उसके बाद फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा, चयन प्रक्रिया से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है

  • Written Exam
  • PET/ PST (If Applicable)
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • Rajasthan Forester Syllabus

राजस्थान वनपाल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026 डाउनलोड प्रक्रिया ?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.govt.in खोलनी है जिसका सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है
  • इसके बाद अभ्यर्थी लेटेस्ट न्यूज़ या सिलेबस पोर्टल पर क्लिक करेंगे यहां पर आपको Forester Syllabus 2026 पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा या फिर आपके फोन या लैपटॉप में एक पीडीएफ डाउनलोड होगी
  • अभ्यर्थी यहां से RSSB Forester Syllabus And Exam Pattern PDF को खोलकर संपूर्ण सिलेबस देख सकते हैं
  • इस प्रकार सभी विद्यार्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान वनपाल परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैंRajasthan Forester Syllabus

Rajasthan Forester Syllabus 2026: Frequently Asked Questions

Q.1 राजस्थान वनपाल परीक्षा 2026 में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

राजस्थान वनपाल परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Q.2 क्या राजस्थान वनपाल सिलेबस 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, इस परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर आपका एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।

Q.3 Rajasthan Forester 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, राजस्थान CET (12th Level) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q.4 राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि क्या है?

नवीनतम RSSB एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, राजस्थान वनपाल (Forester) की लिखित परीक्षा 26 जून 2026 को आयोजित होने की संभावना है।

Q.5 वनपाल पद के लिए शारीरिक दक्षता (Physical Test) क्या है?

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे में 25 किमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे में 16 किमी की पैदल चाल (Walking Test) अनिवार्य है।

Rajasthan Forester Syllabus
Rajasthan Forester Syllabus
ACTIVE FOR CAREER ADVICE
OFFICIAL PROFILE
Dinesh Bishnoi

Dinesh Bishnoi

Government Teacher | Career Mentor

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, Best Books का चयन और सही करियर मार्गदर्शन के लिए आप सीधे संपर्क कर सकते हैं।

📚 Books & Career Guidance (Ask Me)

Leave a Comment